जौनपुर : मनबढ़ों ने देवर व भाभी को पीटकर किया घायल

जौनपुर : मनबढ़ों ने देवर व भाभी को पीटकर किया घायल

शाहगंज। 
एख़लाक खान 
तहलका 24×7 
             कोतवाली क्षेत्र के छताई कलां गांव में जमीन की पैमाइश के दौरान मनबढ़ युवकों ने देवर-भाभी को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।गांव निवासी पीड़ित अजित सिंह पुत्र शिव शंकर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उप जिलाधिकारी के निर्देश पर पहुंचे लेखपाल भीटा खाता में दर्ज भूमि की पैमाइश कर रहे थे।
इसी दौरान मौके पर पहुंचे जगदंबा सिंह, अभिमन्यु सिंह पुत्रगण घनश्याम, राधेश्याम, घनश्याम पुत्रगण चंद्रबली ने मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों घायलों का इलाज राजकीय पुरुष अस्पताल में कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
Previous articleजौनपुर : न्यायाधिकारी ने डीएम से की सहायक अभियोजन अधिकारी की शिकायत 
Next articleजौनपुर : पुलिसिया उत्पीड़न से क्षुब्ध पीड़ित ने लगाई कप्तान से न्याय की गुहार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?