सोमवार की सुबह एक ही बाइक पर सवार तीन परीक्षार्थी यूपी बोर्ड की परीक्षा देने जनता इण्टर कालेज रतनूपुर जा रहे थे।जैसे ही वह सुबह 7 बजे थानागद्दी मोढ़ेला मार्ग पर शिवरामपुर खुर्द मोड़ के पास पहुंचे कि तेज गति के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। इस सड़क हादसे में बुरी तरह घायलों की पहचान आर्यन सिंह 16 वर्ष, आकाश सिंह 15 वर्ष निवासी टंडवा और सिद्धार्थ सिंह 15 वर्ष निवासी खर्गसेनपुर के रूप में हुई। सभी के सिर में गंभीर चोट देख आस-पास के लोगो ने रतनूपुर बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। तीनो घायल परीक्षार्थियों की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर जौनपुर रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सक ने सिद्धार्थ सिंह की हालत बेहद गंभीर देख ट्रामा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया। दो घायलों का उपचार जौनपुर में एक निजी अस्पताल में चल रहॉ है। तीनो की जहां परीक्षा छूट गयी वही परिवार के लोग उनकी सेहत को लेकर चिंतित है।