37.8 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : मुंशी प्रेमचंद साहित्य भूषण सम्मान से सम्मानित किए गए शैलेंद्र

जौनपुर : मुंशी प्रेमचंद साहित्य भूषण सम्मान से सम्मानित किए गए शैलेंद्र

# सेंट थॉमस इंटर कॉलेज में अध्यापक हैं शैलेंद्र कुमार मिश्रा

शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
               नगर के प्रतिष्ठित विद्यालयों में अपनी अलग पहचान रखने वाले सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के छात्र तो अपने कृत्यों द्वारा कालेज का मान सम्मान तो बढ़ाते ही रहते हैं इस विद्यालय के शिक्षक भी समय-समय पर अपनी शैक्षणिक कार्य प्रणाली द्वारा कालेज का नाम रौशन करते रहते हैं।

पिछले दिनों इसी कालेज के होनहार छात्र अस्मित सेठ को कोरोना योद्धा के रूप में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक डॉ रफीक फारूकी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया था और मंगलवार को उसी कालेज के अध्यापक शैलेंद्र कुमार मिश्र को मुंशी प्रेमचंद साहित्य भूषण सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया।

गत 31 जुलाई को मुंशी प्रेमचंद काव्योत्सव में वर्चुअल माध्यम से शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने प्रतिभाग किया था। जिसमें उनके उत्कृष्ट रचना के लिए यह सम्मान दिया गया। साहित्य शिरोमणि मुंशी प्रेमचंद के नाम से साहित्य भूषण सम्मान से सम्मानित होने की खबर से सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं समेत कालेज के समस्त शिक्षाकर्मियों में खुशी की लहर दौड़ गयी। शैलेंद्र मिश्रा को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37113484
Total Visitors
620
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This