लोकलुभावन बजट से नहीं बदलेगी आम जिंदगी- ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह ‘रवि’
# बजट पर साहित्यिक व सामाजिक संस्थाओं से जुड़े असिस्टेंट प्रोफेसर की टिप्पणी
सुल्तानपुर।
मुन्नू बरनवाल
तहलका 24×7
‘योगी सरकार दो का पहला बजट बाहर से देखने में तो बहुत अच्छा है लेकिन अपने आंतरिक रूप में यह आम जनता को बेहतर लाभ दे सकने में सफल हो पायेगा इसमें संदेह है’ यह बातें राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि ने कहीं।वे वृहस्पतिवार को आये प्रदेश सरकार के बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे।विभिन्न शैक्षिक, साहित्यिक व सामाजिक संस्थाओं से जुड़े ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि ने कहा कि उत्तर प्रदेश के इतिहास में पहली बार आया इतना बड़ा बजट प्रदेश की बढ़ती प्रगति को साबित करता है।


















