29.1 C
Delhi
Wednesday, May 8, 2024

जौनपुर : लक्ष्य के सापेक्ष कम राजस्व वसूली पर डीएम ने व्यक्त की नाराजगी

जौनपुर : लक्ष्य के सापेक्ष कम राजस्व वसूली पर डीएम ने व्यक्त की नाराजगी

# कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में की गयी। कर-करेत्तर की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा राजस्व वसूली की समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान व्यापार कर, आबकारी, परिवहन, स्टांप, विद्युत नगरपालिका तथा नगर पंचायतों द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष कम राजस्व वसूली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मार्च माह में वसूली लक्ष्य शत- प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक वसूली कर लक्ष्य की पूर्ति करें। जफराबाद एवं केराकत नगर पंचायत में कम वसूली हुई थी, जिसे बढ़ाने का निर्देश दिया।
अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व राजकुमार द्विवेदी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने तहसील के 10 ज्यादा शिकायत वाले हल्कों को चिन्हित कर शिकायतों का निस्तारण कराए। उन्होंने निर्देश दिया कि 01 ही हल्के में 03 साल से ज्यादा समय से नियुक्त लेखपालों को हटाया जाए और 03 दिन के भीतर सूचित किया जाए। 05 सालो से अधिक जमीन विवाद के लंबित मामलों को रणनीति बनाकर निस्तारित किया जाए।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम प्रकाश ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि जितनी वसूली हो उसे ऑनलाइन फीड करा दिया जाए। इस अवसर पर सभी मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला, समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37287064
Total Visitors
770
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

गर्मी को देखते हुए भीड़ वाली जगह पर प्याऊ की व्यवस्था करे नगर पालिका : डीएम 

गर्मी को देखते हुए भीड़ वाली जगह पर प्याऊ की व्यवस्था करे नगर पालिका : डीएम  जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7  ...

More Articles Like This