जौनपुर : शाही पुल पर चल रही अवैध दुकानों को प्रशासन ने कराया बंद

जौनपुर : शाही पुल पर चल रही अवैध दुकानों को प्रशासन ने कराया बंद

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  नगर के शाही पुल पर पुरातत्व विभाग की दुकानों पर वर्षों से कब्जा किए व्यापारियों के खिलाफ जिला प्रशासन मुखर हो गया है।इसको लेकर एडीएम भू-राजस्व रजनीश राय ने अवैध कब्जा बताकर सभी दुकानों को बंद कराया। उन्होंने बताया कि व्यापारी हाईकोर्ट गए थे जहां से राहत नहीं मिली।

कोर्ट ने कहा कि इसका निस्तारण पुरातत्व विभाग से किया जाए। यह संपत्ति 44 साल से करीब पुरातत्व विभाग उत्तर प्रदेश व उससे पहले भारतीय पुरातत्व विभाग के पास थी। इस पर अवैध कब्जा किया गया है। इसका कहीं कोई किराया नहीं दिया जा रहा है। कई बार नोटिस दी जा चुकी है। अवैध कब्जे की क्षतिपूर्ति के लिए तहसील के नजारत कार्यालय में जुर्माना जमा किया जा रहा है। 10 से 11 दुकानदार थोड़ी-थोड़ी किस्त जमा करके दुकान चला रहे हैं, जिन्होंने नहीं जमा किया है, उन दुकानों को बंद कराया गया है।
Previous articleआजमगढ़ : अपहरण व दुराचार के आरोपी को 10 वर्ष की कैद
Next articleवाराणसी : शिवपाल यादव ने सपरिवार लगाई बाबा दरबार में हाजिरी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?