वाराणसी : शिवपाल यादव ने सपरिवार लगाई बाबा दरबार में हाजिरी

वाराणसी : शिवपाल यादव ने सपरिवार लगाई बाबा दरबार में हाजिरी

वाराणसी।
मनीष वर्मा
तहलका 24×7
                 प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव सपरिवार शनिवार सुबह वाराणसी पहुंचे और बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। इसके साथ ही उन्होंने काशी के मठ और मंदिरों में भी दर्शन-पूजन कर संतों का आशीर्वाद लिया। बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद शिवपाल यादव ने गंगाघाट तक बाबा विश्वनाथ धाम की भव्यता भी निहारी और अभिभूत नजर आए।
शनिवार की सुबह शिवपाल यादव सपरिवार श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। बाबा के गर्भगृह में पत्नी, बेटी व नाती के साथ श्री काशी विश्वनाथ का षोडशोपचार पूजन किया। इसके बाद वह ललिताघाट तक भी गए और बाबा के धाम की भव्यता को देखकर सराहना भी की। विश्वनाथ मंदिर से निकलने के बाद वह अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती से मिलने पहुंचे। आधे घंटे तक मुलाकात के बाद मणिकर्णिका घाट स्थित सतुआ बाबा आश्रम पहुंचे। शिवपाल यादव ने काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की।
उन्होंने ट्वीट किया कि आज सपरिवार श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रीविश्वेश्वर ज्योतिर्लिंग का पंचामृत से अभिषेक कर पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पावन नगरी काशी में बाबा विश्वनाथ जी के दर्शन-पूजन कर चराचर जगत के कल्याण हेतु कामना की। इस दौरान उनके साथ कोई भी सपा का पदाधिकारी या कार्यकर्ता नजर नहीं आया।
Previous articleजौनपुर : शाही पुल पर चल रही अवैध दुकानों को प्रशासन ने कराया बंद
Next articleसुल्तानपुर : मां-बेटी हत्याकांड के तीन आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?