34 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : सड़क हादसे में 70 भेड़ों सहित दो चरवाहों की दर्दनाक मौत

जौनपुर : सड़क हादसे में 70 भेड़ों सहित दो चरवाहों की दर्दनाक मौत

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               चंदवक थाना क्षेत्र के आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में 70 भेड़ों सहित दो चरवाहों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा देर रात करीब तीन बजे हुए। हादसे से क्षेत्र में हलचल मच गई। घटना के कारण सड़क जहां खूनी हो गईं, वहीं देखने वालों के रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं।बिहार में बाढ़ के कारण चरवाहे पूर्वी उत्तर प्रदेश में भेड़ों को चराने के लिए आ जाते हैं। इस दौरान रोहतास (बिहार) निवासी चरवाहों की चार टोलियां इसी साल जुलाई महीने में ही जौनपुर आई थीं।

वे करीब सौ भेड़ों की टोली के साथ वापस घर लौट रहे थे। शुक्रवार की रात पौने तीन बजे जौनपुर जिले के थानागद्दी मार्ग से चंदवक की ओर से गाजीपुर-सैदपुर मार्ग से बिहार अपने घर के लिए निकले थे। इस दौरान चंदवक गोमती पुल पर अज्ञात वाहन की चपेट आ गए। इससे 70 भेड़ों के साथ दो चरवाहे राजगीर (50) निवासी छित्तन डेहरा कोचस (रोहतास) और जगदम्बा (35) पुत्र रोगीपाल निवासी खजरा मोहनियां की मौत हो गई। घटना की सूचना पर शनिवार भोर में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37107349
Total Visitors
634
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This