जौनपुर : सवा किलो गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर : सवा किलो गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

चंदवक।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी केराकत के निर्देशन में थानाध्यक्ष चंदवक के नेतृत्व में चन्दवक पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त सुबाष बनवासी पुत्र करीमन बनवासी निवासी ग्राम बासुदेव पट्टी थाना मड़ियाहूं जनपद जौनपुर 1.150 किलो गांजा के साथ कोईलारी मोड़ से गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह, उप निरीक्षक जितेन्द्र बहादुर सिंह, हेड कांस्टेबल श्रीराम तिवारी, महेन्द्र यादव, कांस्टेबल आशीष तिवारी, विजय दुबे, सूरज कुमार, अजय यादव थाना चन्दवक जनपद मौजूद रहे।
Previous articleएम.एड. की अंतिम काउंसलिंग 18 अक्टूबर को
Next articleगाजीपुर : भरत- मिलाप देखकर भाव-विभोर हुए लोग
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?