जौनपुर : सुंदरकांड के उपरांत भण्डारे में श्रद्धालुओं ने जमकर छका महाप्रसाद
खेतासराय। अज़ीम सिद्दीकी तहलका 24×7 विकास खण्ड शाहगंज सोंधी प्रांगण स्थित हनुमान मन्दिर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सुंदरकांड का आयोजन किया गया इसके पश्चात भण्डारे का भी आयोजन किया हुआ।पवित्र सावन मास में इस वर्ष भी विधि- विधान से उक्त मन्दिर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया जिसके उपरांत भण्डारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आस-पास के क्षेत्रवासियों ने जमकर प्रसाद छका।
भण्डारा देर रात तक चलता रहा इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान बीडीओ नंदलाल कुमार, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह, बृजेश सिंह, उमाकांत यादव, निशानाथ, पंकज कुमार शर्मा, रामकेवल, कुसुम सिंह, साधना यादव, विनोद कुमार, गौतम जायसवाल गिरीश कुमार आदि लोग सहयोगी शामिल रहे।