जौनपुर : सुखमय महिला महाविद्यालय में हुआ रासेयो के सप्त दिवसीय शिविर का शुभारंभ
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय शिविर का उद्घाटन समारोह सुखमय महिला महाविद्यालय के प्रेक्षागृह में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीराम कनौजिया (पूर्व प्रधान ग्राम बेहड़ा) ने सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया।

मुख्य अतिथि के रूप में भाषण देते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्रों के व्यक्तित्व का विकास करना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूनम सिंह ने कहा कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों को वर्तमान समस्याओं के प्रति जागरूक करना है। ग्रामीण क्षेत्रों की स्वच्छता पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में कहा कि यह सरकार की एक योजना है। जिसमें द्वारा जिसके द्वारा छात्राओं का सर्वांगीण विकास होता है। कार्यक्रम की निरंतरता बनाए रखने रखना हमारी जिम्मेदारी है।

















