जौनपुर : सौ फीसदी दिव्यांग को दशा देखकर हतप्रभ हुए डीएम

जौनपुर : सौ फीसदी दिव्यांग को दशा देखकर हतप्रभ हुए डीएम

# मौके पर ही बना आयुष्मान कार्ड, समस्त गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ दिलाने का दिया आश्वासन

शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
               तहसील दिवस पर सौ फीसदी दिव्यांग को देखकर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा हतप्रभ हो गये। कारण था कि पूर्ण रूप से दिव्यांग की गर्दन भी नहीं घूम रही थी वह अगल-बगल देखने के लिए आईने का सहारा ले रहे थे। उनके प्रार्थना पत्र पर जिलाधिकारी ने तहसील दिवस स्थल पर ही आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आदेशित किया वहीं सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम गरीब कल्याण योजनाओं का जल्द से जल्द लाभ दिलाने का आश्वासन भी दिया।

तहसील क्षेत्र अंतर्गत घूरीपुर गांव निवासी गौरीशंकर तिवारी जो पूर्ण रूप से दिव्यांग हैं और दशकों से बिस्तर पर ही हैं यहां तक कि उनकी गर्दन भी नहीं घूमती और अगल-बगल देखने के लिए आईने का सहारा लेंते हैं। जिनकी देखभाल मदर निसा फाउंडेशन पिछले लगभग 8 वर्षों से करती आ रही है। एमएनएफ के संयोजक फैज़ान अंसारी ने बताया कि आज तहसील दिवस पर जिलाधिकारी के समक्ष सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम गरीब कल्याण योजनाओं के लाभ दिलाने के लिए गौरीशंकर बाबा का प्रार्थना पत्र संस्थान द्वारा दिया गया।
जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत मिलने वाली धनराशि, स्वचालित साईकिल, सरकारी हैण्डपम्प, आयुष्मान कार्ड, रूकी हुई पेंशन की पुनः बहाली मुख्य रूप से रही। प्रार्थना पत्र का जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा तुरंत संज्ञान लिया गया और तहसील परिसर में ही सम्बंधित प्रभारी को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए निर्देशित किया गया। वहीं अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए जिलाधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया। इस दौरान सस्था के संयोजक फैजा़न अहमद, राजकुमार अश्क, एखलाक खान, अजय सिंह, राजीव सिंह, जमील अहमद, एडवोकेट शारिक खान भावेश यादव, अरुण यादव आदि लोग उपस्थित थे।
Previous articleजौनपुर : अवैध तमंचा के साथ युवक गिरफ्तार
Next articleजौनपुर : अधिवक्ता पर हमलावरों की गिरफ्तारी जल्द सुनिश्चित करे पुलिस- आईजी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?