जौनपुर : हजरत फातिमा की शहादत पर मजलिस आयोजित
शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7 हज़रत मोहम्मद साहब की इकलौती बेटी हज़रत फातिमा ज़हरा की शहादत की याद में मकतबे फातिमी भादी ख़ास द्वारा मस्जिद औलाद हुसैन में मजलिस का आयोजन किया गया। 30 दिसंबर तक चलने वाली मजलिस रात्रि शाम बजे से शुरू होती है। मजलिस में हिन्दुस्तान के मशहूर ओलमा पहुंच रहे हैं।गुरुवार को पांचवें दिन की मजलिस को मुज़फ्फ़रनगर से आए मौलाना सैयद मोहम्मद हुसैन हुसैनी ने फातिमा ज़हरा की ज़िंदगी पर रौशनी डाली।

कहा हज़रत फातिमा की कुल उम्र 18 वर्ष ज़िन्दा रहीं लेकिन हयात में जो ज़िंदगी गुज़ारी वो सारी आलमें निसवां के लिए एक नमूनये अम्ल है। रसूल अपनी बेटी की ताज़ीम में खड़े हो जाते थे। बादे शहादत पैग़म्बर सैयदा पर जलता हुआ दरवाज़ा गिराया गया। मोहसिन शहीद हो गया ज़ुल्म बढ़ता गया। ये सारे मसायब सुनकर लोगों की आंखें नम हो गई। या फातिमा फातिमा की सदा बुलन्द हो गई। लोग ज़ारो क़तार रोने लगे। मजलिस की शुरुआत तेलावते कलामेपाक से हुई। इशतेयाक हुसैन व हमनवां ने मर्सिया पेश किया। संचालन हुसैन अब्बास खान ने किया। हसीन भादवी, शारिब जाफरी ने कलाम पेश किया। मजलिस में अबरार हुसैन, खुंशनूद भादवी, इन्तज़ार हुसैन, मेहंदी हसन, इकबाल भादवी आदि उपस्थित रहे।
















