दादा मियां की मजार पर एलजेए पदाधिकारियों ने चढ़ाई चादर

दादा मियां की मजार पर एलजेए पदाधिकारियों ने चढ़ाई चादर

# देश-प्रदेश व पत्रकारों की खुशहाली के लिए मांगी दुआ

लखनऊ।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
माल एवन्यू स्थित हजरत ख्वाजा नबी रजा शाह के 115वें उर्स के मौके पर लखनऊ जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के कोषाध्यक्ष आलोक कुमार त्रिपाठी, एलजेए के महामंत्री विजय आनंद वर्मा, कोषाध्यक्ष संजय पांडेय, संगठन मंत्री मोहम्मद फहीम, एलजेए लखनऊ इकाई के उपाध्यक्ष सैफ खान शारिक एवं एमए कुरैशी आदि ने गुरुवार को दरगाह पहुंचकर चादर पेश की तथा पत्रकार साथियों एवं देश व प्रदेश की खुशहाली और अमन चैन के लिए दुआ मांगी।
इस अवसर पर एलजेए के पदाधिकारियों के अलावा विधायक रविदास मेहरोत्रा व किन्नर आयोग की अध्यक्षा सोनम ने उर्स में शिरकत करते हुए दरगाह के सज्जादानशीन शबाहत हसन शाह से शिष्टाचार मुलाकात की व उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

Previous article25 फीसदी बढ़ा पुलिसकर्मियों का आहार भत्ता, मोबाइल खर्च के लिए मिलेंगे हर माह 2 हजार रुपए
Next articleसैमसंग मोबाइल कैफे…
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?