दोहरी नागरिकता मामले में हाईकोर्ट सख्त, राहुल गांधी पर एफआईआर का आदेश

दोहरी नागरिकता मामले में हाईकोर्ट सख्त,राहुल गांधी पर एफआईआर का आदेश

लखनऊ। 
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7 
                इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जुड़े कथित दोहरी नागरिकता मामले में बड़ा आदेश दिया है।कोर्ट ने इस प्रकरण में एफआईआर दर्ज कर जांच कराने के निर्देश दिए हैं।यह आदेश जस्टिस सुभाष विद्यार्थी की एकल पीठ ने सुनवाई के दौरान दिया।अदालत ने कहा नागरिकता से जुड़े आरोपों की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच आवश्यक है और जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।
कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देश दिया कि वह स्वयं जांच कराए या फिर किसी केंद्रीय एजेंसी को जांच सौंपे। अदालत ने स्पष्ट किया कि आरोपों की निष्पक्ष जांच होना जरुरी है।यह आदेश बीजेपी कार्यकर्ता एस. विग्नेश शिशिर की याचिका पर आया है।
याचिकाकर्ता ने लखनऊ की स्पेशल एमपी/एमएलए कोर्ट के 28 जनवरी के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग खारिज कर दी गई थी। निचली अदालत ने कहा था कि वह नागरिकता से जुड़े मामलों में निर्णय देने के लिए सक्षम नहीं है।
याचिका में भारतीय न्याय संहिता,ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट,फॉरेनर्स एक्ट और पासपोर्ट एक्ट के तहत आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने और विस्तृत जांच की मांग की गई थी।फिलहाल अदालत के निर्देश के बाद अब इस मामले में आगे की जांच प्रक्रिया शुरु होने की संभावना है,जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।
Previous articleसंदिग्ध परिस्थितियों में शिक्षिका के पति की मौत, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप
Next articleकोर्ट के आदेश की अवहेलना पर सख्त रुख, प्रभारी निरीक्षक जमानियां पर कड़ी कार्रवाई के संकेत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?