दो लोग आए…बोले- गवाही दी तो जान से मार देंगे

दो लोग आए…बोले- गवाही दी तो जान से मार देंगे

# यतीमखाना प्रकरण के गवाह ने कहा.. आज़म खां ने धमकी दिलवाई

रामपुर।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7
                    सपा नेता आजम खां पर यतीमखाना प्रकरण के एक गवाह ने धमकी दिलवाने का आरोप लगाया है। उसने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के साथ दो अन्य लोग उसके पास आए थे और मुकदमे में गवाही नहीं देने का दबाव बनाया। गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि तीनों लोगों ने कहा कि उनको आजम खां ने भेजा है। तहरीर मिलने के बाद इसकी जांच सीओ सिटी को सौंप दी गई है।
विधायक आजम खां पर लूट, डकैती व चोरी समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमों की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। अब मुकदमों के शिकायकर्ता एवं गवाह आजम खां पर धमकाने के आरोप लगा रहे हैं। गवाहों को धमकी देने का आरोप में आजम खां पर दो जबकि उनके अधिवक्ता पर एक मुकदमा दर्ज हो चुका है। अब एक और गवाह ने धमकाने का आरोप लगाया है।
यतीमखाना बस्ती निवासी शन्नू ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उन्होंने करीब डेढ़ साल पहले यतीमखाना बस्ती को खाली कराने के नाम पर लूटपाट, चोरी व मारपीट के आरोप में सपा विधायक आजम खां समेत अन्य सपाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे में उनकी गवाही चल रही है। पिछले दिनों सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व दो अन्य लोग उनके पास आए और मुकदमे को वापस लेने और गवाही न देने के लिए दबाव बनाने लगे। आरोप है कि इन सभी को आजम खां ने भेजा था। तहरीर में आरोप लगाया है कि अब उसे कोर्ट आने में डर लग रहा है। उसकी जान को खतरा बना हुआ है। शन्नू ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
Previous articleमुख्तार की पत्नी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
Next articleआजमगढ़ : तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, बाइक सवार समेत पांच की दर्दनाक मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?