नाक-कान काटा, चेहरा बिगाड़ा, नाबालिग का शव देख पुलिस भी हैरान
रोहतास।
तहलका 24×7
बिहार के रोहतास में एक 16 साल की लड़की का शव बरामद किया गया। 12 मार्च से लापता नाबालिग का शव गेहूं के खेत में मिलने से हड़कंप मच गया है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने पुलिस से न्याय की मांग करते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।मिली जानकारी के मुताबिक कछवा थाना क्षेत्र में बुधवार से गायब एक 16 वर्ष की लड़की का क्षत-विक्षत अवस्था में शव बरामद हुआ।

मृतका की पहचान हो गई है। बताया जाता है कि होलिका दहन के एक दिन पहले से लड़की घर से गायब हो गई थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।गांव के ही एक गेहूं के खेत से लड़की का शव बरामद हुआ है। परिजन इसे हत्या करार बता रहे हैं। आरोप है कि अपराधियों ने लड़की के साथ अमानवीय सलूक किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भिजवा दिया।

परिजनों ने बताया कि घर से महज 200 मीटर की दूरी पर गेहूं के खेत से बॉडी मिली है। शव के साथ छेड़छाड़ किया गया है। चेहरे पर कई जगह चोट के निशान हैं। मृतका के आंख और कान को भी क्षतिग्रस्त किया गया है।शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं भीम आर्मी ने जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।


















