स्मार्ट मीटर व बिजली कटौती के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया उपकेंद्र का घेराव

स्मार्ट मीटर व बिजली कटौती के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया उपकेंद्र का घेराव

# प्रीपेड मीटर‘जनता की लूट का जरिया’,20 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग

खुटहन,जौनपुर।
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7
              क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती और प्रीपेड स्मार्ट मीटरों से बढ़े बिजली बिल के विरोध में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा।ब्लाक अध्यक्ष विपिन शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र पिलकिछा का घेराव कर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला।
उन्होंने कहा कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर के जरिए बिजली उपभोक्ताओं से दिनदहाड़े लूट की जा रही है।सरकार जनता की आवाज दबाने के लिए डर और दबाव की नीति अपना रही है।उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बीच हो रही अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में हालात बेहद खराब हैं,जहां महज 10 से 12 घंटे ही बिजली आपूर्ति की जा रही है।यह स्थिति आम लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन चुकी है।
ब्लाक अध्यक्ष विपिन शर्मा ने मांग करते हुए कहा कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया तत्काल बंद की जाए और पहले से लगे मीटरों को वापस लिया जाए। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में कम से कम 20 घंटे नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।धरना को वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनोद त्रिपाठी ने भी संबोधित किया।इस मौके पर यूथ कांग्रेस शाहगंज विधानसभा अध्यक्ष रत्नेश यादव,सैयद रुमान,आशुतोष उपाध्याय,गणेश शर्मा, धर्मराज,बृजेश यादव,परवेज़ अहमद,एरार अहमद,छोटू यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Previous articleपराली जलाने से भड़की आग,11 बीघा में फैली,फसल हुई राख
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?