30.1 C
Delhi
Sunday, May 5, 2024

पूरे देश में गरीबों की नि:स्वार्थ सेवा कर रही हैं सुनीता सिंह- बीपी सरोज

पूरे देश में गरीबों की नि:स्वार्थ सेवा कर रही हैं सुनीता सिंह- बीपी सरोज

# सभी को अपनी कमाई का एक हिस्सा करना चाहिए दान- सीमा द्विवेदी

# जनपद में बड़े पैमाने पर होने जा रहा है निवेश- कृपाशंकर सिंह

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
              बक्सा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत सहोदरपुर में जनहित सोसाइटी की अध्यक्ष सुनीता सिंह के द्वारा वृहद पैमाने पर कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके तहत 1000 जरूरतमंद को कम्बल पांच सौ महिलाओं को साड़ी व मकर संक्रान्ति पर्व को देखते हुए राशन का भी वितरण किया गया।
कार्यक्रम में लोगों को सम्बोधित करते हुए राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि ठंड के मौसम में कम्बल वितरण का कार्य बड़ा ही नेक कार्य है। सभी व्यक्ति को कमाई का एक हिस्सा दान करना चाहिए। उन्होंने अन्य लोगों को भी इस कार्य में आगे आने की अपील की। सांसद मछलीशहर बीपी सरोज ने कहा कि अध्यक्ष जनहित सोसायटी सुनीता सिंह निःस्वार्थ पूरे देश में गरीबों की सेवा कर रही है जिसके लिए उन्हें हृदय से साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा सबसे पुनीत कार्य है। पूर्व गृह राज्यमंत्री महाराष्ट्र व उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट कृपाशंकर सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि जनपद में मुख्यमंत्री के मंशानुरूप कार्य किया जा रहा है। जनपद में भी बड़े पैमाने पर निवेश होने जा रहा है। उन्होंने हर सम्भव सहयोग करने का आश्वासन भी दिया।
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि कृपाशंकर हमेशा गांव के विकास की बातें करते है उनकी गांव से जुड़ाव सभी को प्रेरणा देता है। पूर्व में भी अनेकों कार्य किये सहित अन्य उपस्थित रहे। गए हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया की जिले के लिए इंवेस्टर समिट की योजना बनाई गई है जिसमें बड़े बड़े उद्योग एवं फैक्टरी लगाए जाने पर विचार किये जायेंगे जिसके उपरांत गांव वालों को रोजगार के लिए अन्य शहरों को नहीं जाना पड़ेगा।डीआईजी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने कहा कि बहुत अच्छा कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व गृह राज्यमंत्री के द्वारा गांव वालों को अपने परिवार की तरह समझकर कम्बल वितरण किया जा रहा है। पुलिस की टीम सभी के लिए हमेशा उपलब्ध है।
जनहित सोसाइटी की अध्यक्ष सुनीता सिंह ने कहा कि हमारी संस्था जौनपुर मे प्रतिवर्ष एक हजार असहाय जरूरत मंद लोगो को कंबल व पांच सौ महिलाओ में साड़ी का वितरण करती है जिसके मददेनजर आज यहा पर आप सभी माननीयों के हाथों वितरण किया गया। जिससे कि ठंड के मौसम में गरीब एवं असहाय लोगों को ठंड से निजात मिल सके।इस अवसर पर अपर मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर, पुलिस अधीक्षक डॉ संजय कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह, सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह, श्यामराज सिंह, डॉ विकास सिंह, डॉ नमिता सिंह, बीडीओ राजीव सिंह, प्रो शिव कुमार, ग्राम प्रधान जड़ावती सिंह सहित अन्य उपस्थित रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37237630
Total Visitors
777
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सिर कूंचकर अपराधी की हत्या से सनसनी, कुएं में मिला शव

सिर कूंचकर अपराधी की हत्या से सनसनी, कुएं में मिला शव गाजीपुर। तहलका 24x7                 भुड़कुड़ा...

More Articles Like This