39 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

पूर्व कांग्रेस मंत्री कृपाशंकर सिंह बीजेपी में शामिल, फडणवीस-पाटिल ने दिलाई सदस्यता

पूर्व कांग्रेस मंत्री कृपाशंकर सिंह बीजेपी में शामिल, फडणवीस-पाटिल ने दिलाई सदस्यता

लखनऊ/मुम्बई।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
                 महाराष्ट्र में कांग्रेस की सरकार में मंत्री रहे कृपाशंकर सिंह ने गुरुवार को बीजेपी का दामन थाम लिया। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पार्टी के राज्य अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कृपाशंकर सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

बता दें कि यूपी के जौनपुर में राजपूत परिवार में जन्में कृपाशंकर सिंह पर मायानगरी मुंबई ऐसी मेहरबान हुई कि उन्होंने राजनीति में फर्श से अर्श का सफर तय कर लिया। मुंबई में उत्तर भारतीयों के बीच उनकी शख्सियत ऐसी बुलंद हुई कि कांग्रेस ने उनकी लोकप्रियता को देखते हुए राज्य सरकार में गृहमंत्री का दर्जा दे दिया था बाद में मुंबई कांग्रेस का अध्यक्ष पद भी उन्हें सौंप दिया गया।

साल 1971 में कृपाशंकर सिंह जौनपुर से मुंबई आ गए थे वह और उनके भाई नौकरीपेशा थे।70 के दशक के हिसाब से उनकी पर्याप्त आय थी साथ ही उनके परिवार की एक किराने की भी दुकान हुआ करती थी।रोजमर्रा की जिंदगी के जरूरी कामों के बीच कृपाशंकर सिंह अपने इलाके के लोगों की समस्याएं भी उठाते थे वो मुंबई आकर बसने वाले उत्तर भारतीयों की दिक्कतों के समाधान की कोशिश करते थे। नतीजतन धीरे-धीरे हिंदी भाषी लोगों में उनकी पहचान बनने लगी और वो लोकप्रिय होने लगे उनकी विनम्रता और सहजता लोगों को आकर्षित करती रही।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37116850
Total Visitors
585
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

भीषण गर्मी को देखते हुए कलेक्ट्रेट न्यायालय का समय बदल। 

भीषण गर्मी को देखते हुए कलेक्ट्रेट न्यायालय का समय बदल।  जौनपुर। गुलाम साबिर  तहलका 24x7              जिलाधिकारी रविन्द्र...

More Articles Like This