बंटवारे के विवाद में बड़े भाई ने छोटे पर किया चाकू से हमला, हालत गंभीर
जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
केराकत थाना क्षेत्र के डेढ़वाना गांव में घर के बंटवारे को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रुप ले लिया। आरोप है कि बड़े भाई ने अपने छोटे भाई पर चाकू से हमला कर दिया,जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया।घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।

घायल की पहचान मनीष चंद्र यादव के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि चाकू उसके पेट में लगा।परिजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया,जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरु कर दी।पूछताछ के लिए पुलिस ने आरोपी के बेटे को हिरासत में लिया है।

घायल की पत्नी ने प्रशासन से आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और न्याय दिलाने की मांग की है।पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर तलाश में जुटी है।


















