बाइक-ऑटो की टक्कर में युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम
खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
क्षेत्र के जैगहा बाजार के पास सीधा गांव के मोड़ पर रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।मिली जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र स्थित पकरौल गांव निवासी अभय (27) पुत्र बांकेलाल अपने एक साथी के साथ अब्बोपुर बाजार स्थित अपने भाई की सैलून की दुकान पर जा रहा था।

रास्ते में उनके आगे एक ऑटो रिक्शा चल रहा था।इसी दौरान अभय की बाइक अनियंत्रित होकर ऑटो से पीछे से टकरा गई।टक्कर लगते ही अभय संतुलन खो बैठा और सड़क पर गिर गया।गिरने से उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी ले जाया गया,जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।


















