बिजली बिल बकाए पर यूनियन बैंक की शाखा का कनेक्शन कटा

बिजली बिल बकाए पर यूनियन बैंक की शाखा का कनेक्शन कटा

# जफराबाद क्षेत्र के कल्याणपुर बाजार स्थित बैंक पर विद्युत विभाग की कार्यवाही

जौनपुर। 
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
               सरकारी विभागों और संस्थाओं पर सख्ती बरतते हुए विद्युत विभाग ने कल्याणपुर बाजार स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की नेहरू नगर शाखा का कनेक्शन काट दिया।बैंक पर पिछले तीन माह से बिजली बिल बकाया था।यह कार्रवाई जगदीशपुर फीडर के जूनियर इंजीनियर गुलाब प्रजापति के निर्देश पर की गई।विभाग के कर्मचारियों ने बिना पूर्व सूचना के बैंक का विद्युत कनेक्शन काट दिया।अचानक बिजली कटने से बैंक में अफरा तफरी मच गई।
बैंक का कंप्यूटर, सर्वर और एटीएम सहित अन्य कामकाज ठप हो गया।शाखा प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि बिना किसी लिखित या मौखिक सूचना या अंतिम चेतावनी के अचानक कनेक्शन काट देना अनुचित है।ग्राहकों की उपस्थिति में कार्य बाधित हुआ और शाखा के कार्यों पर सीधा असर पड़ा।मामले में जेई गुलाब प्रजापति ने बताया कि यूनियन बैंक को एक सप्ताह पहले बकाया बिल जमा करने के लिए सूचित किया गया था।
उसके बाद लाइनमैन द्वारा भी कई बार मौखिक रुप से बिल जमा करने की बात कही गई, बावजूद इसके भुगतान नहीं किया गया। विभागीय निर्देश था कि कोई भी बकायेदार चाहे वह सरकारी संस्था हो या निजी, बिना भेदभाव के कार्रवाई की जाए। इसीलिए कनेक्शन काटा गया। बैंक प्रबंधन द्वारा बिल भुगतान की प्रक्रिया शुरु की गई तो दो घंटे के भीतर आपूर्ति पुनः बहाल कर दी गई।
Previous articleबाइक सवार बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर को गोलियों से भूनकर उतारा मौत के घाट, फैली सनसनी
Next articleआईएएस अफसर रिंकू सिंह पद से हटाए गए
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?