बिल्हौर से शाहगंज भेजी गईं अधिशासी अधिकारी अंजनी मिश्रा

बिल्हौर से शाहगंज भेजी गईं अधिशासी अधिकारी अंजनी मिश्रा

शाहगंज,जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
             नगर विकास विभाग ने नगर पालिका परिषद शाहगंज को नई अधिशासी अधिकारी दिया है।शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार उत्तर प्रदेश पालिका (केंद्रीकृत) प्रशासी सेवा की अधिकारी अंजनी मिश्रा को नगर पालिका परिषद बिल्हौर (कानपुर) से स्थानांतरित किया गया है।वहीं अधिशासी अधिकारी रहे प्रदीप गिरी को बरेली जनपद के आंवला नगर पालिका परिषद की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नगर निकाय निदेशालय,उत्तर प्रदेश,लखनऊ द्वारा जारी कार्यालय ज्ञाप में कहा गया है कि अंजनी मिश्रा को जनहित एवं शासकीय कार्यहित में तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।उन्हें वर्तमान तैनाती से कार्यमुक्त करते हुए शाहगंज में पदभार संभालने को कहा गया है।आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि कार्यभार ग्रहण करने के बाद इसकी सूचना शासन एवं नगर निकाय निदेशालय को तत्काल उपलब्ध कराई जाए।
निर्देशों की अवहेलना को अनुशासनहीनता माना जाएगा तथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।बताते हैं कि लंबे समय से अपनी तैनाती के दौरान अंजनी मिश्रा पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे।परिषद के सभासदों द्वारा धरना प्रदर्शन कर शासन से जांच की मांग की थी। जिसमें कमेटी गठित कर ईओ के कार्यों की जांच में लापवाही और अनियमितता उजागर होने पर स्थानांतरण की कार्रवाई के बाद सभासदों द्वारा धरना समाप्त किया गया।
Previous articleजमीन विवाद में रची गई थी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की साजिश, मुख्य साजिशकर्ता समेत दो गिरफ्तार
Next articleनाबालिग के वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई, अभिभावक पर होगा 25 हजार जुर्माना
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?