40.1 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

भाजपा में है भारी घबराहट :  अखिलेश

भाजपा में है भारी घबराहट :  अखिलेश

लखनऊ। 
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7 
              समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में इलेक्टोरल बांड के नाम पर ऐसा भ्रष्टाचार हुआ है जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती। कोई सरकार दबाव डालकर पार्टी के लिए वसूली करती हो ऐसा कभी नहीं हुआ। जब से भारतीय जनता पार्टी के इस बड़े भ्रष्टाचार का भंडाफूटा है, तब से भाजपा में बहुत ही ज्यादा घबराहट है।
सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को जारी बयान में कहा जनता भाजपा के चाल, चरित्र और चेहरे को समझ चुकी है। पार्टी और सरकार पूरे देश में बेनकाब हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में भाजपा ने पूरे बजट का बंदरबांट किया है। बजट की ऐसी लूट कभी नहीं हुई। यूपी में भाजपा सरकार सड़कों में गड्ढ़ामुक्त के नाम पर 40 हजार करोड़ रुपये का बजट डकार गई। झूठ और भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। किसानों, नौजवानों, महिलाओं और व्यापारियों से झूठे वादे किए।
उन्होंनें कहा कि दस साल की केन्द्र की भाजपा सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। न किसानों की आय दोगुनी हुई न ही युवाओं को हर साल दो करोड़ नौकरी मिली। सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में फेल रही है। महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ते जा रहे हैं। जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं, वहां महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहा है। भाजपा ने मंहगाई और बेरोजगारी के नाम पर भी जनता से झूठ बोला। मंहगाई, बेरोजगारी कम होने के बजाय दोगुनी रफ्तार से बढ़ी है। खाने-पीने की चीजें दाल, सब्जी, दूध से लेकर डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस सभी चीजों के दाम बढ़ाकर सरकार ने गरीब और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37257102
Total Visitors
812
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज 

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7                सामुदायिक स्वास्थ्य...

More Articles Like This