मऊ : टिकट न मिलने पर नाराज यात्रियों ने किया प्रदर्शन
मऊ।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7
मऊ के इंदारा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को आरक्षण खिड़की पर तैनात लिपिकों की मनमानी से नाराज यात्रियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। साथ ही स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई।यात्रियों का आरोप है कि सुबह से ही वे तत्काल कोटा में बुकिंग के लिए लाइन में लगे हैं। लेकिन उनका नंबर नहीं आया।

लिपिक ने अपने चहेतों की बुकिंग समय से कर दी। इंदारा रेलवे स्टेशन पर क्षेत्र के मधुबन, मझवारा, सेमरी, कसारा, लखनी, इंदारा, पहसा सहित विभिन्न गांवों के लोग आरक्षित टिकट की बुकिंग के लिए आते हैं। आरक्षण टिकट खिड़की पर घंटों लाइन में लगने के बाद भी टिकट नहीं मिलता। शनिवार को भी काउंटर पर तैनात लिपिकों द्वारा नेट न चलने की बात कहने पर यात्री भड़क गए। गुस्साए यात्रियों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

















