रक्तदान शिविर में जुटे व्यापारी,29 यूनिट रक्त संग्रह
पिंडरा,वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
जरुरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने और स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से फूलपुर व्यापार मंडल के तत्वावधान में रविवार को अनमोल हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।शिविर में 29 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।शिविर का शुभारंभ हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ.रंगनाथ दुबे एवं संगीता दुबे ने फीता काटकर किया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय की ब्लड बैंक टीम के सहयोग से आयोजित शिविर में व्यापारियों, समाजसेवियों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।व्यापार मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल ‘सपालू’ ने बताया कि संगठन हर वर्ष दो बार रक्तदान शिविर आयोजित करता है।इसका उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना और लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करना है।

उन्होंने कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है,इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रुप से रक्तदान करना चाहिए।उन्होंने युवाओं से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि दुर्घटना,प्रसव,थैलेसीमिया,कैंसर समेत गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए रक्तदान जीवनदान साबित होता है।शिविर के समापन पर रक्तदाताओं एवं सहयोगियों को व्यापार मंडल की ओर से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुन्ना चौरसिया,रमेश विश्वकर्मा,जेपी पटेल,राजकुमार गुप्ता,भरत जायसवाल,संजय कनौजिया,कमलेश गुप्ता,विक्की गोंड,जनार्दन चौरसिया,मनोज बगडू,ऋषभ अग्रहरि,चंद्रप्रकाश सेठ, राहुल गुप्ता,शिवप्रसाद गुप्ता,किशन जायसवाल,नन्हकू जायसवाल,विमलेश जायसवाल,अविनाश जायसवाल, दीपक बाबा,पिंटू विश्वकर्मा,शानू जायसवाल,श्यामसुंदर विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।


















