राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी की बढ़ीं मुश्किलें, पत्नी के नाम बन रही बिल्डिंग पर नोटिस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी की बढ़ीं मुश्किलें,पत्नी के नाम बन रही बिल्डिंग पर नोटिस

अयोध्या। 
तहलका 24×7 
               राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के आरोपी लवकुश मिश्रा की मुश्किलें बढ़ गई हैं।अयोध्या विकास प्राधिकरण ने उनकी पत्नी सुप्रिया मिश्रा के नाम पर बन रही एक बिल्डिंग को लेकर नोटिस जारी किया है। प्राधिकरण ने एक सप्ताह के भीतर जवाब तलब किया है।समय पर संतोषजनक जवाब या आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जाने पर अवैध निर्माण के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा सकती है।
प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार,जांच के दौरान निर्माण कार्य में भवन निर्माण संबंधी नियमों के उल्लंघन के संकेत मिले।इसके बाद नोटिस जारी कर निर्माण का स्वीकृत नक्शा और अन्य संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया है।जांच में यह भी सामने आया है कि संबंधित भूमि लवकुश मिश्रा के राम मंदिर कार्यालय में कार्यरत रहने के दौरान उनकी पत्नी सुप्रिया मिश्रा के नाम खरीदी गई थी।अभिलेखों के अनुसार,16 अक्टूबर 2025 को सोहावल तहसील क्षेत्र में यह जमीन खरीदी गई थी।
रजिस्ट्री में भूमि का मूल्य 8.80 लाख रुपये दर्ज है, जबकि वर्तमान बाजार मूल्य इससे कहीं अधिक बताया जा रहा है।उधर,राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच पहले से जारी है।पुलिस और प्रशासन मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रहे हैं।इसी क्रम में आरोपी से जुड़ी संपत्तियों की भी पड़ताल की जा रही है।फिलहाल विकास प्राधिकरण को नोटिस के जवाब का इंतजार है। जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleबर्थडे पार्टी में बुलाकर दोस्तों ने की युवक की हत्या, चाकुओं से गोदकर उतारा मौत के घाट
Next articleमीटर लगाए बिना भेजी गई 1.13 लाख की डिमांड नोटिस निरस्त, स्थायी लोक अदालत का आदेश
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?