राम मंदिर में नई दर्शन व्यवस्था लागू, सीमित दायरे में वीवीआईपी सुविधाएं

राम मंदिर में नई दर्शन व्यवस्था लागू,सीमित दायरे में वीवीआईपी सुविधाएं

अयोध्या। 
तहलका 24×7 
             राम मंदिर में दर्शन व्यवस्था को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है।13 अप्रैल से लागू नई व्यवस्था के तहत अब श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश और दर्शन के नियमों में संशोधन किया गया है।इसके साथ ही सीमित दायरे में वीवीआईपी सुविधाएं भी जारी रखी गई हैं।नई व्यवस्था के अनुसार मंदिर परिसर के सभी मंदिरों में दर्शन शुरु कर दिए गए हैं।सुगम और विशिष्ट पास धारकों को उत्तर दिशा के दो प्रवेश द्वार—रंगमहल बैरियर और राम गुलेला-अमावां मार्ग से प्रवेश दिया जा रहा है।
हालांकि पास जारी करने के लिए अभी कोई नया सॉफ्टवेयर लागू नहीं किया गया है और पुराने सिस्टम से ही पास जारी हो रहे हैं,जिन पर केवल रामलला और राम परिवार के दर्शन का उल्लेख है।अब नई व्यवस्था में सुगम और विशिष्ट पास धारकों को परकोटे के छह मंदिरों में अतिरिक्त दर्शन की ऐच्छिक अनुमति दी गई है। लेकिन शेषावतार मंदिर,सप्त मंडपम और कुबेरेश्वर महादेव मंदिर (कुबेर नवरत्न टीला) तक पहुंचने के लिए कोई तय मार्ग नहीं है और सामान्य श्रद्धालुओं को वहां जाने की अनुमति नहीं है।
इन विशेष मंदिरों के दर्शन केवल उन्हीं श्रद्धालुओं को मिल रहे हैं, जिन्हें श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से विशेष अनुमति प्राप्त है।ऐसे वीवीआईपी श्रद्धालुओं को ट्रस्ट के कर्मचारी गोल्फ कार्ट के माध्यम से पश्चिमी मार्ग से शेषावतार मंदिर तक ले जाते हैं,जहां से उन्हें पैदल दर्शन कराया जाता है।सुगम और विशिष्ट दर्शन पास ऑनलाइन उपलब्ध हैं,लेकिन इनकी संख्या सीमित है।
अधिकांश पास रेफरल के आधार पर जारी किए जाते हैं,जिनके लिए ट्रस्ट के किसी पदाधिकारी की संस्तुति जरुरी होती है और पास पर उनका विशेष कोड भी अंकित रहता है।वहीं सामान्य श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश आद्य गुरु रामानंदाचार्य प्रवेश द्वार से दिया जा रहा है। बैगेज स्कैनर तक वे वीआईपी मार्ग का उपयोग कर सकते हैं, लेकिन इसके बाद उन्हें निर्धारित सामान्य मार्ग से ही रामलला और राम परिवार के दर्शन कराए जा रहे हैं।
Previous articleकोर्ट के आदेश की अवहेलना पर सख्त रुख, प्रभारी निरीक्षक जमानियां पर कड़ी कार्रवाई के संकेत
Next articleबेटे की हत्या का बदला लेने के लिए पिता ने रची साजिश, ‘हादसे’ की आड़ में आरोपी को ट्रक से कुचलवाया
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?