लखनऊ के बच्चों द्वारा बनाई गई अद्भुत कारों को मुख्यमंत्री आज दिखायेंगे झंडी…
# उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा.. इन कारों से देश दुनिया में लखनऊ का नाम होगा रौशन
# विधानसभा के सामने होगा विशेष कार्यक्रम
लखनऊ।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
राजधानी लखनऊ के चार प्रतिभावान बच्चों द्वारा पृथ्वी को जलवायु परिवर्तन से बचाने व विज्ञान और स्वदेशी तकनीक के माध्यम से जागरूकता फैलाने के लिए 3 अद्वितीय ईवी वाहन बनाए गए हैं। इन अदभुत कारों को बनाने वाले बच्चों के उत्साहवर्धन एवं सम्मान में आयोजित कार्यक्रम “मीट द हिस्ट्री” कार्यक्रम में सम्मिलित होकर रविवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने उनकी प्रशंसा करते हुए बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
बच्चों ने जो 3 अद्भुत गाड़ियां बनाई है वो 5-जी-रेडी है और पर्यावरण को प्रदूषित भी नहीं करती हैं। उपमुखमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि मुझे लगता है ये तीनों कारे जब मार्केट में आएंगी तो बहुत तेजी के साथ इनकी बिक्री होगी और लखनऊ का नाम देश दुनिया में रौशन होगा, इन कारों को देखकर हम कह सकते हैं कि तीनों अपनी-अपनी श्रेणी की अद्भुत डिजाइन और अद्भुत कार हैं। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री संदीप चौधरी ने भी बच्चों की खूब तारीफ की। बताते चलें कि ये अद्भुत चमत्कार करने वाले चार बच्चे जिसमे 11 वर्षीय विराज अमित मेहरोत्रा, 9 वर्षीय आर्यव अमित मेहरोत्रा, 12 वर्षीय गर्वित सिंह और 14 वर्षीय श्रेयांश मेहरोत्रा हैं।

अमित मेहरोत्रा ने बताया कि मुख्य सचिव द्वारा अवगत कराया गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सोमवार को रात 8 बजे विधानसभा के सामने इन कारों को झंडी दिखाकर बच्चों का उत्साहवर्धन करेंगे। इस अवसर के लिए विधानसभा मार्ग पर थोड़ी देर के लिए यातायात रोककर विशेष लाइटों के प्रकाश में कारों को यूपी सरकार की ओर से देश के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। मुख्य सचिव का मानना है कि बच्चों द्वारा बनाई गई ये कारें प्रदेश की शान हैं।


















