41.1 C
Delhi
Tuesday, May 21, 2024

जौनपुर : “कन्या ही सबसे बड़ा दहेज” को अंगीकार करे समाज- डॉ. प्रतीक्षा सिंह

जौनपुर : “कन्या ही सबसे बड़ा दहेज” को अंगीकार करे समाज- डॉ. प्रतीक्षा सिंह

# वैज्ञानिक नव-दंपति ने दहेजमुक्त शादी कर दिया समाज को संदेश 

# दहेज एक सामाजिक अभिशाप- डॉ आशुतोष सिंह

सुईथाकलां।
मो आसिफ 
तहलका 24×7
                  क्षेत्र अंतर्गत भेला गांव की मिट्टी में पले- बढ़े, श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर के पूर्व छात्र व चीन की चाइनीज अकैडमी आफ साइंसेज में वैज्ञानिक के रूप में सेवाएं दे रहे डॉ आशुतोष कुमार सिंह ने  जनपद के दुल्हन पैलेस मैरिज हाल में फर्रुखाबाद जिले की रहने वाली व अमेरिका की टैक्सास टेक यूनिवर्सिटी हेल्थ साइंस सेंटर में कार्यरत वैज्ञानिक डॉ प्रतीक्षा सिंह से शादी रचाई।
नवविवाहित युगल विदेशों में सेवाएं देकर गांव की मिट्टी की खुशबू की अद्भुत सुगंध फैला रहे हैं। वैदिक मंत्रोचार के साथ पं. डॉ विजय प्रकाश शुक्ल तथा पं. अशोक कुमार तिवारी की मौजूदगी में अग्नि को साक्षी मानकर वर और कन्या ने सात जन्म तक साथ निभाने के लिए सात फेरे लेते हुए कसम खाई। समाज को दहेज जैसी भयंकर कुप्रथा की परंपरा को तोड़ते हुए दहेज मुक्त शादी संपन्न हुई जिसमें अत्यंत सादगी भरा माहौल देखने को मिला।
डॉ आशुतोष कुमार सिंह का कहना है कि दहेज प्रथा ऐसी भयंकर बुराई है जो समाज के विकास को पूरी तरह से खोखला बना देती है। उन्होंने समाज को जागरूकता का संदेश देते हुए कहा कि फिजूलखर्ची को बढ़ाने वाली, सौदेबाजी, समाज विरोधी और राष्ट्र के विकास के लिए सबसे बड़ी ऐसी बाधा को समूल नष्ट कर देना चाहिए तभी समाज का विकास हो सकता है। हमें ऐसी सामाजिक कुरीतियों को जड़ से उखाड़ फेंकना चाहिए। लोगों को आगे आना चाहिए।
डॉ प्रतीक्षा सिंह इस शादी को लेकर बेहद खुश हैं उनका विचार है कि समाज को इस विचारधारा को स्वीकार करना होगा कि “कन्या ही सबसे बड़ी दहेज है।” कानपुर जिला कारागार के तत्कालीन जेलर मामा संजीव कुमार सिंह ने इस शादी को ऐतिहासिक बताते हुए नया कीर्तिमान स्थापित करने वाली शादी बताया है। एटा जिले से सेवानिवृत्त जेलर मामा राजीव कुमार सिंह इसे आदर्श शादी बताते हुए गांव, समाज, परिवार और देश के रीति रिवाज, संस्कृति की धरोहर को संजोने वाली शादी की संज्ञा दी है।
चाचा राजेंद्र कुमार सिंह ने इस शादी को समाज का आवश्यक अंग बताया है। जालौन में अपर जिला सहकारी अधिकारी के पद पर कार्यरत चाचा रविंद्र कुमार सिंह के अनुसार परिवार समाज को साथ लेकर चलने और उन्हें महत्व देने का कार्य करेंगे तो समाज को न केवल मजबूती मिलेगी बल्कि देश की सबसे छोटी इकाई गांव और समाज की उन्नति होगी। श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर के छात्र रहे डॉ आशुतोष कुमार सिंह के इस निर्णय की सराहना प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह रानू ने इसे समाज हित के लिए आवश्यक और प्रशंसनीय कार्य बताया है।
पूर्व प्रधानाचार्य डॉ रणजीत सिंह ने इस शादी को आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अच्छा उदाहरण बताते हुए नए जोड़े को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। पूर्व प्रधानाचार्य ने अपने हृदय के उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी उत्कंठा से सभी लोगों को मुक्त होना चाहिए जिसमें लड़की के पिता से ऐसी मांग की जाती है जिससे वे टूट जाते हैं। घर और गहने गिरवी रखने पड़ते हैं। यह प्रथा बंद होनी चाहिए इसके लिए सभी लोगों को मिलकर के सार्थक कदम उठाना चाहिए। समाज के लिए सादगी की मिसाल कायम करने वाली इस शादी की सराहना लोगों द्वारा जमकर की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37452876
Total Visitors
613
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सिख दंगा मामले में टाइटलर की ओर से आरोप तय करने पर दलीलें हुई पूरी

सिख दंगा मामले में टाइटलर की ओर से आरोप तय करने पर दलीलें हुई पूरी नई दिल्ली।  तहलका 24x7       ...

More Articles Like This