वाराणसी के सभी घाट डूबे, छतों पर हो रही गंगा आरती और अंतिम संस्कार

वाराणसी के सभी घाट डूबे, छतों पर हो रही गंगा आरती और अंतिम संस्कार

# यूपी के 12 जिलों में बाढ़ का प्रकोप, सीएम योगी ने दिए कड़े निर्देश

वाराणसी। 
तहलका 24×7
                गंगा नदी ने चेतावनी स्तर को पार कर लिया है और शहर में हालात बेहद चिंताजनक हो चुके हैं। काशी के सभी 84 घाट पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं, दशाश्वमेध घाट पर होने वाली विश्वप्रसिद्ध गंगा आरती अब छत पर हो रही है, वहीं मणिकर्णिका घाट पर शवों का अंतिम संस्कार भी छतों पर करना पड़ रहा है।गंगा का जलस्तर 70.87 मीटर पहुंच चुका है, जो चेतावनी स्तर 70.262 मीटर से ऊपर है।
डेंजर लेवल 71.262 मीटर है, और विशेषज्ञों का अनुमान है कि शाम तक जलस्तर 71.3 मीटर पार कर सकता है। प्रभावित इलाकों में अस्सी घाट का पानी अब सड़कों तक आ चुका है।दुकानदारों को दुकानें खाली करनी पड़ रही हैं।गंगा में नाव चलाने पर रोक लगा दी गई है।सावन के महीने में आने वाले श्रद्धालुओं को गंगा स्नान के लिए अब सीढ़ियों पर संघर्ष करना पड़ रहा है।
बाढ़ प्रभावित जिलों में प्रयागराज, जालौन, औरैया, हमीरपुर, आगरा, मीरजापुर, वाराणसी, कानपुर देहात, बलिया, बांदा, इटावा, फतेहपुर हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-11 को 24×7 फील्ड में रहने के आदेश दिए हैं। डीएम, एसपी, सीएमओ समेत सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि राहत शिविरों में पेयजल, भोजन, दवा और महिलाओं-बच्चों के लिए विशेष इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। मुख्यमंत्री ने किसानों की फसल क्षति, भूमि कटाव और घरेलू नुकसान का आकलन कर 24 घंटे में राहत राशि देने के निर्देश दिए हैं।
वाराणसी में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, प्रयागराज में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी, जालौन में स्वतंत्र देव सिंह, संजय गंगवार, औरैया में स्वतंत्र देव सिंह, प्रतिभा शुक्ला, हमीरपुर में राम केश निषाद आगरा में जयवीर सिंह, मीरजापुर में नंद गोपाल नंदी, कानपुर देहात में संजय निषाद, बलिया में दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, बांदा में नंद गोपाल नंदी, इटावा में धर्मवीर प्रजापति, फतेहपुर में अजीत पाल को हर स्थिति पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी है। राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) और NDRF की टीमें अलर्ट मोड में हैं। गंगा किनारे रहने वालों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है।
Previous articleपूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा के पोते पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद
Next articleतहसीलदार ने एसडीएम के पेशकार को दी गालियां, पेशकार ने डीएम को दिया इस्तीफा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?