35.1 C
Delhi
Tuesday, April 23, 2024

वाराणसी : जुर्माने के डर से साबुन लगा रहे शख्स ने लगाई गंगा में छलांग 

वाराणसी : जुर्माने के डर से साबुन लगा रहे शख्स ने लगाई गंगा में छलांग 

अधिकारी बोले- बाहर आओ तो दिया ये जवाब…

वाराणसी।
मनीष वर्मा
तहलका 24×7
             नगर निगम के सफाई अभियान के दौरान गंगा किनारे एक अजीब घटना देखने को मिली। बूंदी परकोटा घाट पर साबुन लगाकर नहा रहे एक व्यक्ति ने जुर्माने के डर से गंगा में छलांग लगा दी। इसके बाद नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनपी सिंह ने कहा कि पानी से बाहर निकल आओ। उस व्यक्ति ने कहा कि नहीं आप लोग जुर्माना लगाएंगे। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने आश्वस्त किया कि इस बार जुर्माना नहीं लगाएंगे। भविष्य में यदि इस प्रकार की गलती हुई तो जुर्माना लगाकर कड़ी कार्रवाई करेंगे।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार नगर निगम की ओर से 75 घंटे का सफाई अभियान दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। शहर के 141 गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट (जीओपी) से कूड़ा उठाने के अलावा गंगा घाटों पर सफाई अभियान भी चलाया गया। अब तक ढाई लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। साथ ही साथ लोगों को जागरूक किया गया। 15 स्थानों को साफ कर सुंदरीकरण का कार्य कराया जा रहा है।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जहां-जहां कूड़े की सफाई कराई जा रही है। वहां पर सुंदरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इसकी ऑनलाइन मॉनीटरिंग लखनऊ से की जा रही है। तीन शिफ्ट में 4600 कर्मचारियों को लगाया गया है। सफाई अभियान के दौरान लाउडहेलर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। शनिवार को गिरजाघर, गोदौलिया, जंगमबाड़ी में सफाई के साथ गंदगी करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा।

# कैमरे से कूड़ा फेंकने वालों पर नजर, लगेगा जुर्माना 

स्मार्ट सिटी के कमांड कंट्रोल सेंटर से कूड़ाघर, सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों की कैमरे से निगरानी शुरू हो गई है। नगर आयुक्त प्रणय सिंह के अनुसार शहर में लगे कैमरे से कूड़ा फेंकने वालों पर नजर रखी जा रही है। इन पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37073892
Total Visitors
477
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बागीचे में सो रहे वृद्ध की गला रेतकर हत्या

बागीचे में सो रहे वृद्ध की गला रेतकर हत्या मऊ। तहलका 24x7                 मधुबन थाना क्षेत्र...

More Articles Like This