34 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

वाराणसी : बोरे में मिला बुजुर्ग का शव, पुलिस छानबीन में जुटी 

वाराणसी : बोरे में मिला बुजुर्ग का शव, पुलिस छानबीन में जुटी 

# वाराणासी में दो दिन में बोरे में भरकर मिले दो शव

वाराणसी।
मनीष वर्मा 
तहलका 24×7 
              इन दिनों हत्या कर शव बोरे में भरकर फेंकने के मामला सामने आ रहे हैं। दो दिन के अंदर दो घटनाएं इस तरह की सामने आई। शनिवार की सुबह भी चौबेपुर थाना के गौरा कला में बुजुर्ग का शव बोरे में भरकर फेंका मिला। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाया गया। बुजुर्ग के नाक, सीने पर चोट के निशान और खून के निशान भी है। पुलिस शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। बुजुर्ग की कहीं अन्य हत्या के बाद शव फेंकने का ग्रामीण आशंका व्यक्त कर रहे हैं।
इसी तरह गुरुवार की सुबह भी चितईपुर थाना के करौंदी में मोंटी यादव (35) की सिर कूंच कर हत्या के बाद बदमाशों ने शव बोरे में भरकर फेंका। मोंटी की शिनाख्त बड़ी पियरी निवासी उसके भाई गोलू यादव ने शुक्रवार की रात में की है। पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर ही रही थी कि एक और मामला इस तरह का सामने आ गया।चौबेपुर थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस में रखवाया गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37107579
Total Visitors
634
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This