संडे ऑन साइकिल: शाहगंज में चिकित्सकों ने दिया फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

संडे ऑन साइकिल: शाहगंज में चिकित्सकों ने दिया फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

शाहगंज,जौनपुर।
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
              सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को “संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों के साथ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) शाहगंज के डॉक्टरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों ने लोगों को नियमित साइकिल चलाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि साइकिल शारीरिक व्यायाम का एक प्रभावी माध्यम है।
इससे शरीर स्वस्थ रहता है,अनेक बीमारियों से बचाव होता है तथा पर्यावरण प्रदूषण भी नहीं फैलता।साथ ही यह आवागमन का किफायती और सुविधाजनक साधन भी है।साइकिल रैली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से शुरू होकर आजमगढ़ मार्ग स्थित नई सब्जी मंडी,भादी, पुराना चौक,घास मंडी और मुख्य मार्ग से होते हुए पुनः अस्पताल परिसर पहुंचकर संपन्न हुई।
कार्यक्रम का नेतृत्व अधीक्षक डॉ.रफ़ीक फ़ारूक़ी ने किया।इस अवसर पर डॉ.एस.एल.गुप्ता,डॉ.अभिषेक रावत,डॉ. देवी प्रसाद पुष्पजीवी,डॉ. आर.बी. यादव,डॉ. महफूज़ अहमद,डॉ. अब्दुल्ला,डॉ. वाहिद सहित अन्य चिकित्सक एवं अस्पतालकर्मी उपस्थित रहे।
Previous articleशादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, विवाह के बाद 50 लाख दहेज मांगने का मुकदमा दर्ज
Next articleक्षेत्र पंचायतों का कार्यकाल समाप्त, नए गठन तक प्रशासक करेंगे काम
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?