सुल्तानपुर : कुत्ते के काटने से बालिका की हुई मौत 

सुल्तानपुर : कुत्ते के काटने से बालिका की हुई मौत 

बंधुआकलां।
ज़ेया अनवर 
तहलका 24×7 
               ननिहाल में रह रही एक बालिका को पांच दिन पूर्व कुत्ते ने काट लिया। परिजन बालिका का उपचार कराने के बजाय झाड़-फूंक कराते रहे। जिससे मंगलवार की रात बालिका की मौत हो गई।
बंधुआकलां थाना क्षेत्र के घसियारन का पुरवा की रहने वाली प्रमिला की शादी अंबेडकर नगर जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के बहेली गंव निवासी महेश कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद प्रमिला से बेटी प्रिया (11) पैदा हुई थी। प्रिया अपने ननिहाल घसियारन का पुरवा गांव में रहकर पढ़ाई कर रही थी। पांच दिन पूर्व प्रिया को कुत्ते ने काट लिया था। परिजन प्रिया को लेकर झाड़-फूंक कराते रहे। मंगलवार की रात उसकी मौत हो गई।
Previous articleहाई-वे पर लापरवाही के चलते बस और डंपर की भीषण टक्कर, चार घायल
Next articleअंबेडकरनगर : फर्जी आधार बनाकर जमीन हड़पने में आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?