सुल्तानपुर : फॉल्ट ठीक कर रहे निजी लाइनमैन की करंट लगने से मौत

सुल्तानपुर : फॉल्ट ठीक कर रहे निजी लाइनमैन की करंट लगने से मौत

सुल्तानपुर।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
                बिजली के खंभे पर चढ़कर फॉल्ट ठीक कर रहे एक निजी लाइनमैन को बुधवार की रात करंट लग गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि निजी लाइनमैन उपकेंद्र से बिना शटडाउन लिए ही पोल पर चढ़कर फॉल्ट ठीक कर रहा था।

कोतवाली देहात क्षेत्र के पखरौली गांव निवासी रामानुज धुरिया उर्फ मल्लू (28) प्राइवेट लाइनमैन था। परिजनों के अनुसार रामानुज संविदा व सरकारी लाइनमैनों के साथ बिजली का फॉल्ट ठीक करने जाता था। बुधवार की रात करीब नौ बजे रामानुज क्षेत्र के धरौली गांव में सड़क किनारे खंभे पर चढ़कर फॉल्ट ठीक कर रहा था। अचानक बिजली आपूर्ति चालू हो जाने से रामानुज को करंट लग गया। आसपास के लोगों ने रामानुज को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम कराया है। उधर लोलेपुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता कुमार विकल्प ने बताया कि रामानुज उर्फ मल्हू उनके यहां संविदा लाइनमैन नहीं था। बुधवार की रात कोई शटडाउन नहीं दिया गया था।
Previous articleसुल्तानपुर : क्लास रूम में छात्र के सीने में उठा दर्द, मौत
Next articleसुल्तानपुर : 25 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा गया लेखपाल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?