सुल्तानपुर : मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर खामियां, मृतकों को बनाया वोटर

सुल्तानपुर : मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर खामियां, मृतकों को बनाया वोटर

सुल्तानपुर।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
                  कादीपुर नगर पंचायत की अनंतिम मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर खामियां सामने आई हैं। सूची में कई मृतक भी मतदाता बन गए हैं। ऐसे वोटरों का नाम नहीं काटे जाने से पुनरीक्षण कार्य पर सवाल उठ रहे हैं। इसके साथ ही सूची में कुछ ऐसे नाम भी शामिल हैं, जो नगर पंचायत के किसी वार्ड के निवासी ही नहीं हैं। अनंतिम सूची को लेकर दाखिल हो रहीं आपत्तियों में लोगों ने पुनरीक्षण कार्य पर सवाल उठाए हैं।
नगर पंचायत के 11 वार्डों की अनंतिम मतदाता सूची 31 अक्तूबर को प्रकाशित कर दी गई। इस सूची में पुनरीक्षण कार्य के दौरान 1559 मतदाताओं के नाम बढ़ाए गए हैं, जबकि 352 का नाम काटा गया हैं। इस सूची में मृतकों के साथ बाहर जा चुके लोग भी शामिल हैं। नगर पंचायत के आनंद जायसवाल ने आपत्ति करते हुए मतदाता सूची में खामियों का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक शास्त्रीनगर वार्ड के राम प्रताप की मौत हो चुकी है लेकिन सूची में उन्हें जिंदा दिखाते हुए नाम दर्ज है। इसी तरह पटेलनगर के मोहम्मद शरीफ, वासुदेव व राम धौताल की भी मौत हो चुकी है। इसके बाद भी उन्हें बतौर मतदाता सूची में जिंदा रखा गया है।
नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन प्रभुराज सिंह ने विभिन्न वार्डों में बाहरी लोगों का नाम मतदाता सूची में अंकित होने का आरोप लगाया है। आरोप है कि निरालानगर मोहल्ले में महेंद्र, हरेंद्र व तुलसीनगर में जगतपाल, बद्री और गांधीनगर में शोभा समेत कई बाहरी लोगों का नाम सूची में अंकित किया गया है। ये नगर पंचायत के किसी भी वार्ड के निवासी नहीं हैं। इसके बावजूद मतदाता सूची में नाम दर्ज है। उन्होंने अधिकारियों से मतदाता सूची को दुुरुस्त कराने की मांग की है। उप जिलाधिकारी शिव प्रसाद ने बताया कि सात नवंबर तक आपत्तियां ली जाएंगी। आपत्तियों का अवलोकन व परीक्षण करवाकर उसका निस्तारण करते हुए सही मतदाता सूची बनाई जाएगी।
Previous articleसुल्तानपुर : नगर पालिका के मतदाताओं के बदल गए वार्ड
Next articleलखनऊ : पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने की भाजपा मंत्री दयाशंकर सिंह से मुलाकात
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?