गाजीपुर : चोरी की बाइक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
खानपुर। अंकित मिश्रा तहलका 24×7 थाना क्षेत्र के जियापुर पुलिया के समीप से एक व्यक्ति को चोरी की बाइक के साथ खानपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
थानाध्यक्ष खानपुर संजय मिश्रा ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम खानपुर पुलिस ने रविवार को क्षेत्र के जियापुर पुलिया के समीप से चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति अमरनाथ राजभर उर्फ कल्लू पुत्र वीरेंद्र राजभर निवासी दरवेपुर थाना खानपुर को चोरी की एक बाइक स्प्लेंडर प्रो0 यूपी 65 बीएफ 2491 के साथ गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।