आजमगढ़ : खाना न बनाने पर बहन की हत्या का आरोपी भाई गिरफ्तार
# बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
मुबारकपुर।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर निवासिनी युवती की हत्या मामले में बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसके आधार पर पुलिस ने युवती की हत्या में उसके छोटे भाई को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।इब्राहिमपुर निवासिनी हाजरा अपने छोटे भाई नौशाद के साथ घर पर रहती थी। बड़ा भाई अपने परिवार के साथ मऊ जिले के मोहम्मदाबाद कस्बे में रहता था। माता-पिता की पूर्व में ही मौत हो चुकी थी।

















