आजमगढ़ : लोकसभा उप चुनाव ! 70 कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स करेगी चुनाव की निगेहबानी

आजमगढ़ : लोकसभा उप चुनाव ! 70 कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स करेगी चुनाव की निगेहबानी

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                 लोकसभा उप चुनाव की घोषणा होते ही प्रशासन के साथ ही पुलिस भी अपनी तैयारियों में जुट गई है। चुनाव के दौरान गड़बड़ी फैलाने वालों पर निरोधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इतना ही नहीं पुलिस अधिकारियों के साथ बूथों का चक्रमण शुरू कर वहीं की लोकेशन और वस्तुस्थिति से अवगत होने में जुट गई है।

जनपद में लोकसभा उपचुनाव की दुंदुभी बजते ही जहां राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। वहीं पुलिस प्रशासन भी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप में देने में जुट गया है। प्रशासन द्वारा कार्मिकों के प्रशिक्षण आदि की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जबकि पुलिस द्वारा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए आवश्यक कार्रवाइयां शुरू कर दी गई है। पुलिस विभाग की ओर से जनपद में चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए 70 कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स की डिमांड की गई है। इसके अलावा 4000 होमगार्ड के जवान भी मांगे गए हैं। ताकि चुनाव में इनकी ड्यूटी लगाई जा सके।

पुलिस द्वारा क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ बूथों का भ्रमण शुरू कर दिया गया है। ताकि वह वहां की वस्तुस्थिति से अवगत हो सकें।एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि लोकसभा उपचुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए हमारी ओर से पैरामलिट्री फोर्स के साथ ही होम गार्ड के जवानों की डिमांड की गई है। साथ ही बूथों का भ्रमण कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। अवांछनीय तत्वों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
Previous articleआजमगढ़ में धड़ल्ले से जारी है धर्मांतरण का खेल, तीन आरोपी गिरफ्तार
Next articleआजमगढ़ : लोकसभा उप चुनाव ! तीसरे दिन हुआ एक नामांकन, नौ ने खरीदा पर्चा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?