आजमगढ़ : विद्युत आपूर्ति ठप्प, 16 घंटे अंधेरे में रहे शहर के कई मुहल्ले
आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
अंडरग्राउंड केबल में खराबी आने से शहर के कई मुहल्लों की बिजली आपूर्ति 16 घंटे बाधित रही। बुधवार की रात बाधित हुई बिजली अगले दिन बृहस्पतिवार को 2 बजे के करीब बहाल हुई। बृहस्पतिवार की सुबह लोग पानी के लिए तरस गए।मातनपुर फीडर से भवरनाथ, ब्रह्मस्थान, देवपार, हीरापट्टी, प्रहलाद नगर, करतालपुर सहित आदि क्षेत्रों को विद्युत आपूर्ति की जाती है।

















