आजमगढ़ : हत्या के मामले में पांच नामजद व चार अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

आजमगढ़ : हत्या के मामले में पांच नामजद व चार अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

# आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही है छानबीन

अतरौलिया।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                थाना क्षेत्र के भदौरा गांव निवासी युवक की गोली मार कर हत्या मामले में पिता की तहरीर पर पांच नामजद समेत तीन-चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। वहीं पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है। आधा दर्जन को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।भदौरा गांव निवासी सिद्धार्थ उर्फ गुडलक सिंह (25) पुत्र अनिल सिंह की रविवार की रात घर के पास ही गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।

हत्या के पीछे का कारण पूर्व में किसी बात को लेकर हुई कहा-सुनी को बताया जा रहा है। घटना से गांव में तनाव व्याप्त है। वहीं मृतक के पिता अनिल सिंह की तहरीर पर अतरौलिया पुलिस ने पांच नामजद समेत तीन-चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। नामजद किए गए लोगों में पवन सिंह, सत्येंद्र सिंह, विजय विक्रम सिंह निवासी गजेंद्रपट्टी भदौरा, अंकुश राजभर व शुभम राजभर शामिल है। पुलिस नामजद अभियुक्तों की तलाश में दबिश की कवायद में जुट गई है। वहीं आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।
Previous articleआजमगढ़ : 75 लाख की सुपारी लदी ट्रक लूट का आरोपी चढ़ा हत्थे
Next articleआजमगढ़ : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मायके में हुई मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?