30.1 C
Delhi
Sunday, May 5, 2024

कई दागियों के चलते पहले भी आ चुका है खेल जगत में भूचाल

कई दागियों के चलते पहले भी आ चुका है खेल जगत में भूचाल

कई खिलाड़ियों, कोच और आला अधिकारियों पर लगे हैं यौन उत्पीड़न के आरोप 

नई दिल्ली। 
स्पोर्ट्स डेस्क 
तहलका 24×7 
                  भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ देश के पहलवानों ने मोर्चा खोल दिया है। महिला पहलवानों ने उन पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इन आरोपों से खेल जगत में भूचाल आ गया है। लेकिन यह पहला मामला नहीं है, जब इस तरह के आरोप सामने आए हैं। इससे पहले भी खेल जगत में कई खिलाड़ियों, कोच, आला अधिकारियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगते रहे हैं।
एक नजर यौन उत्पीड़न के उन मामलों पर जिनके सामने आने से खेल जगत दहल गया था। हाल ही में एक महिला कोच ने हरियाणा के एक मंत्री संदीप सिंह पर भी यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।खेल विभाग में जूनियर महिला कोच ने 29 दिसंबर को मीडिया के सामने आकर संदीप सिंह पर छेड़-छाड़ समेत गंभीर आरोप लगाए थे। महिला कोच ने आरोप लगाया था कि उसे मंत्री ने एक जुलाई, 2022 को चंडीगढ़ स्थित अपनी सरकारी कोठी पर बुलाया था। यहां पर दस्तावेज जांच के बहाने उससे छेड़-छाड़ की और उसकी टीशर्ट भी फाड़ दी।

# अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम के सहायक कोच पर आरोप

जुलाई 2022 में भारत की अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम के सहायक कोच एलेक्स एम्ब्रोस पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए गए थे, जिसके बाद उन्हें पद से बर्खास्त कर दिया गया था। उन पर यूरोप टूर के दौरान यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए गए थे। 

# नेशनल टीम के कोच पर लगे थे आरोप

जुलाई 2022 में एक महिला साइकलिस्ट ने नेशनल टीम के प्रमुख कोच आरके शर्मा पर स्लोवेनिया में एक ट्रेनिंग कैंप के दौरान गलत तरीके से व्यवहार करने का आरोप लगाया था, इस मामले में काफी तूल पकड़ा था।

# तमिलनाडु के ट्रैक एंड फील्ड कोच पी नागराजन आए थे विवादों में 

जुलाई 2021 में सात और महिला एथलीटों ने तमिलनाडु के एक कोच पी नागाराजन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। सबसे पहले 19 साल की एक एथलीट ने नागराजन पर इस तरह के आरोप लगाए थे। इस घटना के दो महीने बाद सात अन्य महिला एथलीटों ने भी कोच नागराजन पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। 

# महिला क्रिकेटर ने कोच पर लगाए थे आरोप

जनवरी 2020 में दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में एक महिला क्रिकेटर ने एक कोच पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे, जिसके बाद जनवरी 2020 में दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी। पूर्वी दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर ने कहा था कि महिला क्रिकेटर ने उससे संपर्क किया था और इस मामले में उनसे मदद मांगी थी।

# महिला जिमनास्ट के आरोपों से दहला था खेल जगत

ऐसा ही एक मामला सितंबर 2014 में उस समय सामने आया था, जब एक महिला जिमनास्ट ने अपने कोच पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। जिमनास्ट ने कोच मनोज राणा और साथी जिमनास्ट चंदन पाठक पर इंदरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के एक ट्रेनिंग कैंप के दौरान उस पर अश्लील टिप्पणी करने के आरोप लगाए थे।

# महिला बॉक्सर के आरोपों से मची थी सनसनी

मार्च 2011 में तमिलनाडु अमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव पर एक महिला बॉक्सर ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। महिला बॉक्सर ने सचिव पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में शामिल होने के लिए सेक्सुअल फेवर मांगने के आरोप लगाए थे। 

# महिला हॉकी खिलाड़ी के कोच पर आरोप

जुलाई 2010 में भारतीय महिला हॉकी टीम की एक खिलाड़ी ने टीम के कोच और ओलंपियन महाराज किशन कौशिक पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। ठीक इसी तरह के आरोप आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन के सिचव पर भी एक खिलाड़ी ने लगाए थे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37237501
Total Visitors
777
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सिर कूंचकर अपराधी की हत्या से सनसनी, कुएं में मिला शव

सिर कूंचकर अपराधी की हत्या से सनसनी, कुएं में मिला शव गाजीपुर। तहलका 24x7                 भुड़कुड़ा...

More Articles Like This