कबड्डी के खिलाड़ी जनार्दन सिंह के आकस्मिक निधन से डोभी में शोक की लहर

कबड्डी के खिलाड़ी जनार्दन सिंह के आकस्मिक निधन से डोभी में शोक की लहर

डोभी, जौनपुर। 
तहलका 24×7
               चंदवक थाना क्षेत्र के बरामनपुर निवासी जनार्दन सिंह का बड़ोदरा में इलाज के दौरान 11 अगस्त की दोपहर में हृदयाघात से निधन हो गया। अपने पीछे वह  चार पुत्र जय, अजीत, सुजीत, विजित व पौत्र शुभम, शिवम व पांच पुत्रियों से भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।श्री सिंह 1980-90 के दशक में कबड्डी के बेहतरीन खिलाड़ी रहे। इसके बाद वह दिल्ली के यमुना बाजार में रहने लगे और उनकी नौकरी लेदर कम्पनी में लगी थी।
जनार्दन सिंह का निधन 71 वर्ष की उम्र में हुआ। उन्हें एक महीने से रीढ़ की हड्डी में तकलीफ थी, जिसका इलाज दिल्ली में चल रहा था। बेहतर इलाज के लिए उन्हें बड़ोदरा ले जाया गया था। निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर दिल्ली लाया गया जहां निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र जय सिंह बबलू ने दी।
अंतिम संस्कार के बाकी कार्य बरामनपुर गांव में चल रहा है। दशगात्र 21 और ब्रमहभोज 24 अगस्त को है। गांव में खेल जगत से जुड़े लोगों के अलावा पत्रकार, समाजसेवी और राजनीतिक दलों के लोग भी शोक जताने पहुंच रहे हैं।
Previous articleरोडवेज बस और ट्रक की भीषण टक्कर में चार की मौत, कई गम्भीर
Next articleजवानों के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है सरकार: मनीष गुप्ता
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?