गांव में मुनादी कराकर पुलिस ने चस्पा किया कुर्की की नोटिस

गांव में मुनादी कराकर पुलिस ने चस्पा किया कुर्की की नोटिस

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
              तिसौली गांव निवासी व अपहरण व फिरौती के मामले में वांछित चल रहे आरोपित के घर मंगलवार को लखनऊ व खुटहन पुलिस ने संयुक्त रूप से गांव में मुनादी कराकर उसके घर कुर्की की नोटिस चस्पा की।
गांव निवासी संजय के खिलाफ अयोध्या जिले के थाना बाबा बाजार क्षेत्र के अमराई गांव निवासी कर्मवीर सिंह ने लखनऊ जिले के चिनहट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि संजय और उसके कुछ साथी गत वर्ष उसका घर से अपहरण कर उसे लखनऊ ले जाकर बंधक बना लिये और उसके परिजनों से डेढ़ लाख फिरौती भी लिए हैं। मामले में आरोपित संजय नोटिस के बाद भी न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ।
न्यायालय के आदेश पर चिनहट थाने से आये उप निरीक्षक मनोज कुमार व स्थानीय थाने के कांस्टेबल विपिन जायसवाल और अजय गौड़ ने गांव में मुनादी कराते हुए घर पर नोटिस चस्पा की।
Previous articleपुलिस ने हत्या के मामले को 30 घंटे के भीतर सुलझाया 
Next articleबसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष के बेटे ने की आत्महत्या
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?