गाजीपुर : 12 पदक के साथ ताईक्वांडो में गाजीपुर टीम को मिली ऐतिहासिक जीत
# 7 स्वर्ण सहित कुल 12 पदक जीत गाजीपुर ताईक्वांडो टीम को मिली सफलता
सैदपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
लखनऊ स्थित बाबू केडी सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में 22 से 25 दिसम्बर तक आयोजित राज्य स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 स्वर्ण सहित कुल 12 पदक जीतने में सफल हुए।आरम्भ से ही अपने चिर परिचित अंदाज में गाजीपुर की ताईक्वांडो टीम अन्य जनपदों की टीमों पर हावी रही और प्रतियोगिता में कई नॉकआउट बाऊट खेलते हुए सफलता हासिल की। टीम कोच अब्दुल मलिक खान ने बताया कि सब जूनियर बालक वर्ग के विभिन्न भार वर्गों में यश प्रजापति स्वर्ण तो प्रतीक मौर्या ने रजत पदक जीता।

कैडेट बालिकाओं में तेजश्विनी प्रजापति स्वर्ण व जान्ह्वी बरनवाल ने स्वर्ण पदक जीता। कैडेट बालकों में विजय यादव ने स्वर्ण तो विशाल यादव ने कांस्य पदक जीता, जूनियर बालिकाओं में खुशी मोदनवाल ने स्वर्ण तो मोनी पाल ने रजत पदक जीता। जूनियर बालकों में हर्ष सिंह रजत तो विशाल कुमार ने कांस्य पदक जीता, सीनियर पुरुषों में ऋषि राय ने स्वर्ण और शुभम मिश्रा ने रजत पदक जीत कर जनपद को गौरवांगीत किया। गाजीपुर ताईक्वांडो एसोसिएशन के सचिव अमित कुमार सिंह ने बताया कि उक्त राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को जनपद वापसी पर सम्मानित किया जाएगा। क्रीड़ा भारती गाजीपुर के अध्यक्ष संजय राय ने कहा कि क्रीड़ा भारती के तरफ से गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी गैबिपुर में जल्द ही ताईक्वांडो खिलाड़ियों के लिए एक निःशुल्क विशेष शिविर आयोजित की जाएगी जहां ताईक्वांडो के पुमसे व क्यूरगी दोनो फॉर्मेट की प्रशिक्षण प्रदान की जाएगी।


















