गाजीपुर : बढ़ते लंपी संक्रमण की खबर का जिम्मेदारों ने लिया संज्ञान
# पशु चिकित्सकों ने गांव-गांव पहुंच कर किया मवेशियों की जांच-पड़ताल
खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
क्षेत्र मे इन दिनों दुधारू पशुओं मे लम्पी बीमारी बढ़ते ही जा रहा था, जिससे पशु पालक परेशान हों गये है और पशु विभाग इस बीमारी से अनजान बना हुआ है। क्षेत्र के सिधौना, खारौना, इशोपुर, बहदिया, बभनौली, अमेहता, कुसही, पटना सहित करीब दो दर्जनो गाँव मे लंपी बीमारी की स्थिति भयावह हो गयीं है। वहीं पशुओं मे बढ़ती बीमारी कों देखते हुये पशुपालक परेशान हों गये है। इस बीमारी से पशु विभाग अनजान बना हुआ है। लंपी बीमारी को देखते हुए इस मुद्दे पर ख़बर काफ़ी प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। जिसका तत्काल संज्ञान लेकर सम्बंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा पशु चिकित्सक टीमों को गठित कर ग्रामीण क्षेत्रों मे जांच के लिए भेजा गया।

जिसमें गाज़ीपुर बीईओ शिवकुमार रावत व सैदपुर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सुनील शुक्ला के नेतृत्व मे चिकित्सा अधीक्षक सिधौना डॉ. दीनदयाल, चिकित्सा अधीक्षक गौरी डॉ. दिलीप सिंह, चिकित्सा अधीक्षक खानपुर डॉ. पीके श्रीवास्तव, चिकित्सा अधीक्षक भदैला डॉ. रामकुमार के साथ क्षेत्र के बभनौली, सिधौना, करमपुर, इशोपुर समेत करीब आधा दर्जन गावों मे जांच पड़ताल की गयीं है। जिसमें एक पशु में लम्पी बीमारी के कुछ लक्षण मे पाया गया है जिसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। पशुओं मे अन्य बीमारियों के भी लक्षण पाए गये है जिसके लिए क्षेत्र से सम्बंधित पशु चिकित्साधिकारियों को उचित निर्देश दिये गये है और टीकाकरण करने लिए भी कहा गया है।
















