जौनपुर : नगर पंचायत द्वारा लगाया गया साइन बोर्ड बना चर्चा का विषय..
# सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जगह लगा दिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का बोर्ड
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
कस्बे के मुख्य चौराहे अशोक स्तंभ के समीप रेलवे स्टेशन मार्ग पर नगर पंचायत द्वारा रेलवे स्टेशन, सामुदायिक केन्द्र व भारतीय स्टेट बैंक का साइन बोर्ड लगभग दस दिन पहले लगवाया गया। नगर पंचायत कर्मियों ने साइन बोर्ड पर सामुदायिक केंद्र की जगह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बताते हुए लगवा दिया गया जो इन दिनों चर्चा विषय बना हुआ है। साइन बोर्ड को देखकर नगर पंचायत की लापरवाही का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस संबंध में जब अधिशासी अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि साइन बोर्ड की गलती का संज्ञान है और उसे जल्द से जल्द सुधार कर दिया जाएगा।
















