जौनपुर : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
# नवीन कार्यकारिणी ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का शपथ ग्रहण समारोह जिलाध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव के नेतृत्व में बीआरपी इंटर कॉलेज के सभागार में रविवार को आयोजित किया गया।बीआरपी इण्टर कॉलेज के सभागार में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ मुकेश श्रीवास्तव ने सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

















